मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 10:24 पूर्वाह्न

printer

देहरादून के जिलाधिकारी ने ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को समय पर गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने और उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और मूलभूत आवश्यकताओं में कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तायुक्त और व्यवस्थित होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों के पंजीकरण के लिए ट्रांजिट कैंप में 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां 24 घंटे कार्मिक तैनात रहेंगे। अभी तक लगभग एक हजार सात सौ तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यात्रियों की धर्मशालाओं, होटलों में जाकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 35 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, रात के समय भी आने वाले तीर्थयात्रियों की मदद के लिए 10 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न

पेरि