केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आज एकीकृत और प्रौद्योगिकी-संचालित दृष्टिकोण के माध्यम से गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री पाटिल ने नई दिल्ली में गंगा संरक्षण पर अधिकार प्राप्त कार्य बल की 14वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, प्रदूषण नियंत्रण उपायों और अंतर-मंत्रालयी समन्वय को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी भी शामिल हुए।
Site Admin | मार्च 12, 2025 5:32 अपराह्न
गंगा संरक्षण पर अधिकार प्राप्त कार्य बल की 14वीं बैठक
