मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 29, 2024 5:59 अपराह्न | Giriraj Singh

printer

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने व्‍यापक संभावनाओं और रोजगार सृजन की क्षमता को देखते हुए कपड़ा क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार पर जोर दिया  

 

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने व्‍यापक संभावनाओं और रोजगार सृजन की क्षमता को देखते हुए कपड़ा क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार पर जोर दिया है। उन्होंने पटना में निफ्ट के छात्रों के साथ संवाद करते हुए कहा कि कार्बन और तकनीकी फाइबर पर काम करने की आवश्‍यकता है क्‍योंकि इनसे भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा आएगी। श्री सिंह ने कहा कि कार्बन फाइबर रक्षा, अंतरिक्ष और रणनीतिक महत्‍व के क्षेत्रों के लिए एक उभरता हुआ विकल्‍प है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने कपड़ा क्षेत्र में नवाचार के लिए एक हजार पांच सौ करोड़ रुपये उपलब्‍ध कराये हैं और उनका मंत्रालय एक सौ 57 स्‍टार्टअप्‍स पर काम कर रहा है।

    उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय की योजना कपडा क्षेत्र को एक सौ 67 अरब डॉलर से बढाकर तीन सौ 50 अरब डॉलर तक ले जाने की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में व्‍यापक संभावनाओं के बावजूद कपड़ा क्षेत्र के लिए अनुकूल परिवेश बनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। 

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान