मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 4, 2025 4:49 अपराह्न

printer

उत्तरकाशी के नौगांव में निर्माणाधीन कृषि मंडी का कार्य अंतिम चरण में, तीन से चार माह में कृषि मंडी की सौगात मिल जाएगी

उत्तरकाशी के नौगांव में निर्माणाधीन कृषि मंडी का कार्य अंतिम चरण में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तीन माह के भीतर मंडी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यमुना घाटी के किसानों को अगले तीन से चार माह में कृषि मंडी की सौगात मिल जाएगी।

 

उत्तरकाशी से हमारे संवाददाता ने बताया कि रवाईं घाटी के किसान कृषि और बागवानी की दृष्टि से लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। जिले की रवाईं घाटी के नौगांव, पुरोला, बड़कोट, मोरी समेत अन्य क्षेत्रों में मटर, टमाटर, सेब, लाल धान आदि नकदी फसलों का कई मीट्रिक टन उत्पादन होता है।

 

इन फसलों को देहरादून, सहारनपुर और दिल्ली की मंडियों तक पहुंचाने में किसानों को घाटा उठाना पड़ता था। इसलिए लंबे समय से क्षेत्र के किसान कृषि मंडी के निर्माण की मांग कर रहे थे।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मंडी का शिलान्यास किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….