मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2025 10:16 पूर्वाह्न

printer

ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक में डॉ. अराघची का स्वागत किया। श्री जायसवाल ने कहा कि यह भारत-ईरान मैत्री संधि की 75वीं वर्षगांठ पर द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने का अवसर है।

     

 

डॉ. अराघची भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। पिछले साल अगस्त में विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद डॉ. अराघची की यह पहली भारत यात्रा है।

   

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त आयोग की बैठक भारत-ईरान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही है। बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी हितों के मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आगे के रास्ते की समीक्षा की जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….