May 1, 2026 8:31 AM

views 76

तीसरा वाईब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्‍मेलन आज सूरत में शुरू

तीसरा वाईब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्‍मेलन आज सूरत में शुरू हो रहा है। सम्‍मेलन में गुजरात के पश्चिम क्षेत्र में औद्योगिक विकास पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जायेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

May 1, 2026 8:27 AM

views 41

सिक्किम: प्रौद्योगिकी और न्यायिक सुधार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से गंगटोक में

सिक्किम में प्रौद्योगिकी और न्यायिक सुधार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज गंगटोक में शुरू हो रहा है। सिक्किम उच्च न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और मुख्य...

May 1, 2026 8:24 AM

views 49

कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओडिशा की यात्रा पर

कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओडिशा की यात्रा पर हैं। श्री चौहान रायगड़ा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत लगभग 171 किलोमीटर ...

May 1, 2026 8:17 AM

views 39

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा कि वैशाख माह में पड़ने वाले बुद्ध पूर्णिमा आत्मचिंतन, जागरूकता, आध्यात्मिकता और मानवता के मार्ग पर निरंतर चलने का संकल्प है। उन्‍होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्याग, ज्ञान औ...

May 1, 2026 8:07 AM

views 43

केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित मंगला देवी कन्नागी मंदिर में आज मनाया जा रहा है चित्रा पूर्णिमा उत्सव

केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित मंगला देवी कन्नागी मंदिर में आज चित्रा पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है। पेरियार बाघ अभ्यारण्य में स्थित इस मंदिर के भीतर का हिस्सा केवल चित्रा पूर्णिमा के दिन ही खुलता है। दोपहर ढाई बजे के बाद अभ्‍यारण्‍य में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं को शाम 5 बजे तक बाहर...

May 1, 2026 8:00 AM

views 68

आज दुनियाभर में मनाई जा रही है बुद्ध पूर्णिमा

आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्‍त‍ि और महापरिनिर्वाण हुआ था। उन्‍हें बिहार के बोधगया में महाबोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्‍ति‍ हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा पूरे विश्व में मनाई जाती है। इसे विशेष रूप से भारत, नेपाल, भूटान, म्‍यामां, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओ...

May 1, 2026 8:40 AM

views 1.3K

दुनिया के सबसे बड़े तत्काल भुगतान मंच के रूप में उभरा यूपीआई

एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) दुनिया के सबसे बड़े तत्‍काल भुगतान मंच के रूप में उभरी है। यह भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आधार है। इसके शुभारंभ के एक दशक बाद, यूपीआई वैश्विक तत्काल भुगतान लेनदेन के लगभग आधे हिस्से को संचालित करता है। इसकी शुरूआत 11 अप्रैल, 2016 को हुई थी। यह प्रणाली वित्तीय समावेश...

May 1, 2026 8:34 AM

views 204

पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती वाली टीएमसी की याचिका खारिज

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मतगणना केंद्रों में पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली तृणमूल कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने अपने फैसले में कहा कि निर्वाचन आयोग के पास राज्य सरकार या केंद्र सरकार से मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना स...

May 1, 2026 6:53 AM

views 120

जून से अगस्त तक आयोजित की जाएगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त तक आयोजित की जाएगी। दस जत्थे उत्तराखंड से होकर लिपुलेख दर्रे को पार करेंगे। प्रत्येक जत्‍थे में 50 यात्री होंगे। दस अन्‍य जत्थे सिक्किम से होकर नाथू ला दर्रे को पार करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के आवेदन केएमवाई डॉट जीओवी डॉट आईएन (kmy.gov.in) ...

May 1, 2026 6:53 AM

views 75

आईपीएल: गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 156 रन के लक्ष्‍य के जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 25 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। इससे पहले,  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर और दो गेंद में 155 रन बनाए। आज ...