मई 1, 2026 8:07 पूर्वाह्न

printer

केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित मंगला देवी कन्नागी मंदिर में आज मनाया जा रहा है चित्रा पूर्णिमा उत्सव

केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित मंगला देवी कन्नागी मंदिर में आज चित्रा पूर्णिमा उत्सव मनाया जा रहा है। पेरियार बाघ अभ्यारण्य में स्थित इस मंदिर के भीतर का हिस्सा केवल चित्रा पूर्णिमा के दिन ही खुलता है।

दोपहर ढाई बजे के बाद अभ्‍यारण्‍य में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं को शाम 5 बजे तक बाहर निकलना होगा। रात में रुकने की अनुमति नहीं है। कुमाली बस स्टैंड से जीपें सुबह साढ़े 5 बजे से दोपहर एक बजकर 45 मिनट तक चलेंगी। दोपहिया वाहन और ट्रैक्टर प्रतिबंधित हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला