आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। उन्हें बिहार के बोधगया में महाबोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
बुद्ध पूर्णिमा पूरे विश्व में मनाई जाती है। इसे विशेष रूप से भारत, नेपाल, भूटान, म्यामां, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओ, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और श्रीलंका में प्रमुख रूप से मनाया जाता है।