सिक्किम में प्रौद्योगिकी और न्यायिक सुधार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज गंगटोक में शुरू हो रहा है। सिक्किम उच्च न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।