April 9, 2026 7:53 AM

views 18

चिनार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, शोपियां में 14 किलोग्राम आईईडी बरामद कर निष्क्रिय

भारतीय सेना के चिनार कोर ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के ज़ैनापोरा क्षेत्र के चित्रगाम के पास लगभग 14 किलोग्राम से अधिक के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना कश्मीर को आतंकवाद मुक्त ...

April 9, 2026 7:41 AM

views 47

ईरान वार्ता के लिए अमरीका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस को पाकिस्तान भेजा जाएगा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प, ईरान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता का नेतृत्व करने के लिए उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस को पाकिस्तान भेज रहे हैं। यह वार्ता हफ्तों तक चले गहन सैन्य अभियानों के बाद हुए युद्धविराम के बाद कूटनीतिक वार्ता के एक नए चरण का संकेत है। व्हाइट हाउस के अनुसार, सैन्य अभियान ने ईरान क...

April 9, 2026 7:37 AM

views 41

लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा- इस्राएली हमलों में 182 लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राएल के हमलों में 182 लोग मारे गए हैं। इस्राएल-हिजबुल्लाह युद्ध में एक दिन में हुई मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अमरीका और ईरान के बीच अस्थिर युद्धविराम लागू होने के बाद इस्राएल ने मध्य बेरूत और देश के अन्य हिस्सों में कई हमले किए। ईरान के अधिकारियो...

April 9, 2026 7:33 AM

views 56

ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम के बावजूद, अमरीका मध्य पूर्व में पूरी सैन्य तत्परता बनाए रखेगा: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम के बावजूद, अमरीका मध्य पूर्व में पूरी सैन्य तत्परता बनाए रखेगा, जिससे यह संकेत मिलता है कि यदि वार्ता विफल होती है तो वाशिंगटन तीव्र गति से सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है। अधिकारियों ने कहा कि अमरीकी सेना की तत्काल वापसी की कोई योजना नहीं ...

April 9, 2026 7:28 AM

views 41

ईरान ने अमेरिका पर वार्ता प्रस्ताव के तीन प्रावधानों के उल्लंघन का लगाया आरोप

ईरानी अधिकारियों ने अमरीका पर आगामी वार्ताओं के लिए तय 10-सूत्रीय प्रस्ताव के तीन प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया। इसके बाद से एक नया राजनयिक विवाद खड़ा हो गया है। एक बयान में ईरान ने कहा कि प्रतिबद्धताओं के बार-बार उल्लंघन से अमरीका के प्रति उसका गहरा ऐतिहासिक अविश्वास और भी मजबूत हो गया है। बय...

April 9, 2026 7:16 AM

views 131

ईरान के खिलाफ लड़ाई में दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं बल्कि रास्ते में एक पड़ाव है: इस्राएली प्रधानमंत्री

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ लड़ाई में दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं बल्कि रास्ते में एक पड़ाव है। उन्होंने ईरान के समृद्ध यूरेनियम के मुद्दे सहित युद्ध के सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया। अमरीका और ईरान ने पहले दो सप्ताह की शर्त के ...

April 9, 2026 7:15 AM

views 39

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का किया उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया। यह चैंपियनशिप 11 अप्रैल तक चलेगी और इसमें भारत, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश और नेपाल सहित पांच देशों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प...

April 9, 2026 7:13 AM

views 265

भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा की 21-पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की अपनी पूर्व अधिसूचना वापस ली

भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा की 21-पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की अपनी पूर्व अधिसूचना वापस ले ली है। यह कदम गोवा स्थित बॉम्बे उच्च न्यायालय के 8 अप्रैल के फैसले के बाद उठाया गया है, जिसने आयोग की 16 मार्च की अधिसूचना को अमान्य घोषित कर दिया था। यह उपचुनाव पूर्व विधायक रवि नाइक के अक्टूबर 2025 ...

April 9, 2026 6:31 AM

views 72

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अवैध संपत्ति के अधिग्रहण की जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग के अनुरोध पर न्यायाधीश महेंद्र खड़का की पीठ द्वारा अनुमोदन के बाद कल वारंट जारी क...

April 9, 2026 6:31 AM

views 36

आई.डी.एफ ने गाजा में हमास सदस्य मुहम्मद दावाद को मार गिराने का किया दावा

इस्राएल रक्षा बलों (आई.डी.एफ) ने कहा है कि उसने उत्तरी गाजा पट्टी में इस सप्ताह की शुरुआत में एक लक्षित हमले में हमास के सदस्य मुहम्मद दावाद को मार गिराया है, जिसे विस्फोटक उपकरण बनाने का विशेषज्ञ बताया गया है। सोशल मीडिया पर आईडीएफ ने कहा कि वह मौजूदा संघर्ष के दौरान इस्राएल के सैनिकों पर दर्जनों ह...