अप्रैल 9, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

आई.डी.एफ ने गाजा में हमास सदस्य मुहम्मद दावाद को मार गिराने का किया दावा

इस्राएल रक्षा बलों (आई.डी.एफ) ने कहा है कि उसने उत्तरी गाजा पट्टी में इस सप्ताह की शुरुआत में एक लक्षित हमले में हमास के सदस्य मुहम्मद दावाद को मार गिराया है, जिसे विस्फोटक उपकरण बनाने का विशेषज्ञ बताया गया है। सोशल मीडिया पर आईडीएफ ने कहा कि वह मौजूदा संघर्ष के दौरान इस्राएल के सैनिकों पर दर्जनों हमलों में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक उपकरणों के उत्पादन के लिए जिम्मेदार था। इस बीच, आईडीएफ ने यह भी घोषणा की कि उसने ऑपरेशन रोरिंग लायन की शुरुआत के बाद से लेबनान में अपना सबसे बड़ा समन्वित हमला किया है, जिसमें 100 से अधिक हिजबुल्लाह कमांड केंद्रों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला