भारतीय सेना के चिनार कोर ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के ज़ैनापोरा क्षेत्र के चित्रगाम के पास लगभग 14 किलोग्राम से अधिक के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना कश्मीर को आतंकवाद मुक्त रखने के अपने संकल्प पर अडिग है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आईईडी शोपियां में ज़ैनापोरा-चित्रगाम सड़क पर मिला था और इसका उद्देश्य इस सड़क से गुजरने वाले सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाना था। ज़ैनापोरा-चित्रगाम सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए प्रतिबंधित रखने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 7:53 पूर्वाह्न
चिनार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, शोपियां में 14 किलोग्राम आईईडी बरामद कर निष्क्रिय