अप्रैल 9, 2026 7:15 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का किया उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया। यह चैंपियनशिप 11 अप्रैल तक चलेगी और इसमें भारत, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश और नेपाल सहित पांच देशों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को बधाई देते हुए श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेल को पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला