अप्रैल 9, 2026 7:28 पूर्वाह्न

printer

ईरान ने अमेरिका पर वार्ता प्रस्ताव के तीन प्रावधानों के उल्लंघन का लगाया आरोप

ईरानी अधिकारियों ने अमरीका पर आगामी वार्ताओं के लिए तय 10-सूत्रीय प्रस्ताव के तीन प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया। इसके बाद से एक नया राजनयिक विवाद खड़ा हो गया है। एक बयान में ईरान ने कहा कि प्रतिबद्धताओं के बार-बार उल्लंघन से अमरीका के प्रति उसका गहरा ऐतिहासिक अविश्वास और भी मजबूत हो गया है। बयान में कहा गया है कि हालांकि अमरीका के राष्ट्रपति ने दस सूत्री प्रस्ताव को वार्ता के लिए एक व्यावहारिक आधार बताया था, लेकिन इसके तीन प्रावधानों का पहले ही उल्लंघन हो चुका है।

ईरान ने कहा कि पहला उल्लंघन लेबनान से संबंधित युद्धविराम खंड का पालन न करना था। ईरान के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेबनान और अन्य क्षेत्रों सहित सभी जगहों पर तत्काल प्रभाव से युद्धविराम की स्पष्ट रूप से अपील की थी। दूसरा उल्लंघन ईरान के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के प्रवेश से संबंधित था तथा तीसरा मुद्दा ईरान के संवर्धन के अधिकार से संबंधित था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला