लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राएल के हमलों में 182 लोग मारे गए हैं। इस्राएल-हिजबुल्लाह युद्ध में एक दिन में हुई मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अमरीका और ईरान के बीच अस्थिर युद्धविराम लागू होने के बाद इस्राएल ने मध्य बेरूत और देश के अन्य हिस्सों में कई हमले किए। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि इस समझौते में लेबनान को भी शामिल किया जाना था, जबकि इस्राएल और अमरीका ने इससे इंकार किया है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान में लगभग एक हजार 739 लोग मारे गए हैं और 5 हजार 873 लोग घायल हुए हैं।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 7:37 पूर्वाह्न
लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा- इस्राएली हमलों में 182 लोगों की मौत