निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 2 हजार 193 त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात करने की घोषणा की है। ये टीमें अशांति की किसी भी घटना से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगी। संवेदनशील जिलों, अशांति की आशंका वाले इलाकों और राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 219 टीमें तैनात की जाएंगी। पूर्वी मिदनापुर में 253 और पश्चिमी मिदनापुर में 248 टीमें तैनात होंगी। उत्तरी बंगाल में, कूच बिहार में 133, जलपाईगुड़ी में 83, अलीपुरद्वार में 70, दार्जिलिंग में 52, सिलीगुड़ी में 39 और कलिम्पोंग में 17 टीमें तैनात होंगी। दक्षिण दिनाजपुर में 75 और उत्तर दिनाजपुर में 119 टीमें तैनात रहेंगी।
जंगलमहल क्षेत्र में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, बांकुरा में 180, पुरुलिया में 139 और पश्चिम मिदनापुर में दो सौ 48 टीमें तैनात रहेंगी। बीरभूम में 161 और मालदा में 157 टीमें होंगी। औद्योगिक केंद्र आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट में 113 टीमें तैनात की जाएंगी। ये दल नियंत्रण कक्षों के सीधे संपर्क में रहेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप कर सकेंगे।