मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में कल-तक गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान व्यक्त किया है।
पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिन में बिजली कड़कने और तेज हवा के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे निचले इलाके, केरलम, माहे, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भाग, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी आज इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।