मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गांगेय पश्चिम बंगाल और केरल में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। तमिलनाडु, माहे, पुडुचेरी और कराईक्कल में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
इस बीच, मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है।