पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। 142 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक 89 दशमलव 9-9 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। भावानीपुर विधानसभा क्षेत्र के इकबालपुर में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर नारेबाजी की गई। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी इकबालपुर पहुंचीं। पुलिस और केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
भारतीय जनता पार्टी ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ईवीएम मशीनों में भाजपा उम्मीदवार के बटन को सेलो टेप से ढक दिया गया था। निर्वाचन आयोग ने कहा कि आरोप की जांच की जा रही और बाद में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।