नई दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में आज से महात्मा गांधी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित थ्री-डी अवतार आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा। आगंतुक महात्मा गांधी के थ्री-डी अवतार के साथ संवाद कर सकेंगे और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बापू की आत्मा को जीवंत कर सकेंगे। संग्रहालय का यह तीसरा एआई संचालित इंटरैक्टिव होलोबॉक्स होगा।
इससे पहले, संग्रहालय में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के एआई संचालित होलोबॉक्स स्थापित किए जा चुके हैं। संग्रहालय शीघ्र ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी इसी तरह का होलोबॉक्स स्थापित करेगा।