मई 20, 2026 6:53 पूर्वाह्न

printer

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6% विद्युतीकरण पूरा

भारतीय रेल ने ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष मार्च तक, ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का 69 हजार 873 किलोमीटर से अधिक मार्ग विद्युतीकृत हो चुका था। इस उपलब्धि के साथ, भारत ने यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अमरीका सहित कई प्रमुख देशों को पीछे छोड़ दिया है।