अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार से भारत की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अमरीकी विदेश विभाग ने बताया कि श्री रुबियो कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। नई दिल्ली स्थित अमरीकी दूतावास ने बताया कि श्री रुबियो 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में शामिल होंगे। क्वाड समूह में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका शामिल हैं।
News On AIR | मई 20, 2026 6:47 पूर्वाह्न
23 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो