त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
निर्वाचन अधिकारी देबजानी चौधरी ने बताया कि आज मतदान कर्मी आवश्यक चुनाव सामग्री लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त जारी है। कुल 55 मतदान केंद्रों में से 11 को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में नामित किया गया है, जिनका प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 4:40 अपराह्न | Dharmanagar Assembly by-election
त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक