दक्षिणी लेबनान पर हुए इस्राएल के हवाई हमले में मारी गई लेबनानी पत्रकार का शव हमले के घंटों बाद मलबे से निकाला गया। दैनिक अल-अख़बार ने पुष्टि की है कि दक्षिणी गांव अल-तिरी पर हुए हमले में उसकी पत्रकार अमल खलील मारी गईं।
सूचना मंत्री पॉल मोरकोस ने भी खलील की मौत की पुष्टि की। खलील अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इस्राएल-हिजबुल्लाह युद्ध को कवर कर रही थीं और दक्षिणी लेबनान के विभिन्न हिस्सों से संघर्षों पर रिपोर्टिंग कर रही थीं।