अप्रैल 20, 2026 3:52 अपराह्न | Vice-President C.P. Radhakrishnan

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की श्रीलंका यात्रा संपन्न, द्विपक्षीय संबंधों पर जोर

उपराष्‍ट्रपति सी पी राधाकृष्‍णन की दो दिवसीय श्रीलंका यात्रा आज संपन्‍न हो गई। यात्रा के दौरान परस्‍पर संबंधों और विकास से जुड़े सहयोग को निरंतर मजबूती देने पर बल दिया गया।
इससे पहले, उपराष्‍ट्रपति ने आज श्रीलंका के नुवारा एलिया में भारतीय आवासीय परियोजना के अंतर्गत निर्मित मकानों का दौरा किया और लाभार्थियों से बातचीत की। उन्‍होंने भारतीय मूल के तमिल समुदाय के कल्‍याण के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि श्रीलंका के उत्‍तरी, पूर्वी और बागानी क्षेत्रों मे 50 हजार मकान दिए जा चुके हैं। चौथे चरण के अंतर्गत 10 हजार मकान देने की योजना है।
उपराष्‍ट्रपति राधाकृष्‍णन सीता अम्‍मन मंदिर और हनुमान कोविल भी गए जो दोनों देशों के बीच सांस्‍कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्‍होंने मंदिर के नवीनीकरण में सहयोग देने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की घोषणा की बात कही। कल उपराष्‍ट्रपति राधाकृष्‍णन ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायकअ़ और प्रधानमंत्री हारिणी अमरसूर्य के साथ विभिन्‍न मुद्दों पर बातचीत की।