विदेश मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अफ्रीकी संघ आयोग के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व अफ्रीकी संघ की स्थायी प्रतिनिधि समिति के अध्यक्ष और बुरुंडी के राजदूत विली न्यामितवे ने किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुआयामी संबंधों और आगामी चौथे भारतीय अफ्रीकी संघ सम्मेलन की तैयारियों पर सार्थक चर्चा की। भारत-अफ्रीका साझेदारी दक्षिण-दक्षिण सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
News On AIR | मई 1, 2026 4:38 अपराह्न | MoS Kirti Vardhan Singh
विदेश मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अफ्रीकी संघ प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात