मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने उम्‍मीद (UMEED) केन्द्रीय पोर्टल का किया शुभारंभ

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने आज नई दिल्‍ली में उम्‍मीद केन्द्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल को नई वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण, वक्फ विवरण दाखिल करना, औकाफ के रजिस्टर का रखरखाव और वक्फ के मुतवल्ली द्वारा खातों का रखरखाव प्रस्तुत करने सहित विभिन्‍न उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए स्‍थापित किया गया है। इस पोर्टल की मुख्‍य विशेषताओं में वक्फ और संबंधित संपत्तियों के पंजीकरण के लिए एकल-चरण प्रक्रिया, ओटीपी सत्यापन के माध्यम से मोबाइल नंबर या ईमेल-आधारित लॉगिन और त्रि-स्तरीय उपयोगकर्ता प्रणाली निर्माता, परीक्षक और अनुमोदनकर्ता शामिल है। इससे डेटा अखंडता और अनधिकृत प्रविष्टियों को रोकने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्री रिजीजू ने कहा कि उम्‍मीद केन्‍द्रीय पोर्टल वक्‍फ संपत्ति प्रबंधन और प्रशासन में पारदर्शिता लाएगा। यह पोर्टल इन संपत्तियों की दक्षता भी बढाएगा। उन्‍होंने कहा कि वक्‍फ संशोधन अधिनियम-2025 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण का परिचायक है।

उम्मीद का तात्पर्य संयुक्त वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 से है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान