अप्रैल 16, 2026 6:55 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा पैदल मार्च में हुए शामिल

केंद्रीय राज्‍य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा कल दिल्‍ली के मधुबन चौक पर पैदल मार्च में शामिल हुए। इस मार्च में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सैकड़ों समर्थक महिलाएं शामिल थीं। पूर्वी दिल्‍ली में  महिलाओं ने प्रस्‍तावित कानून के पक्ष में निर्माण विहार मेट्रो स्‍टेशन से लक्ष्‍मी नगर मेट्रो स्‍टेशन तक मार्च किया।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि भारत ऐसे चंद देशों में शामिल हैं जहां पंचायत और नगरनिगमों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण है। उन्‍होंने कहा कि देश अब संसद और राज्‍य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 
श्री सचदेवा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर दिल्‍ली में महिलाओं में काफी उत्‍साह है। श्री सचदेवा ने कहा कि महिलाओं का उन्‍नयन समाज और राष्‍ट्र के उन्‍नयन को बढ़ावा देगा।
 
कर्त्तव्‍य पथ के पास इंडिया गेट पर भाजपा सासंद बांसुरी स्‍वराज के नेतृत्‍व में भी महिलाओं ने समर्थन में मार्च किया।