अप्रैल 28, 2026 2:23 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- भारत की परिवहन प्रणाली वैश्विक मानकों के अनुरूप हो

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत की परिवहन प्रणालियां वैश्विक मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए ताकि नागरिकों को सुरक्षित, कारगर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। नई दिल्‍ली में आज बसवर्ल्‍ड भारत सम्‍मेलन -2026 में श्री गडकरी ने कहा कि देश में परिवहन क्षेत्र अब सिर्फ लागत तक सीमित नहीं है बल्कि यह गुणवत्‍ता और सुविधा की ओर बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि देश में उच्‍च गुणवत्‍ता वाले राजमार्गों के विकास से यात्रा समय में उल्‍लेखनीय कमी आई है और कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। श्री गडकरी ने कहा कि दिल्‍ली और देहरादून के बीच पहले यात्रा का समय आठ से नौ घंटे का था जो अब घटकर लगभग दो घंटे का रह गया है। उन्‍होंने बताया कि देश में 36 नए एक्‍सप्रैस राजमार्गों का विकास हो रहा है ताकि तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढावा दिया जा सके।