केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सिक्किम में मंगन जिले के समलिंग चोलिंग मठ में पूजा-अर्चना की। उनके साथ सिक्किम के सामाजिक कल्याण मंत्री समदुप लेपचा और गायक मोहित चौहान भी थे। भिक्षुओं से बातचीत के बाद, श्री रिजिजू ने उसी परिसर में निर्माणाधीन एक मठ का दौरा किया । उन्होंने मठ और संबंधित सुविधाओं के शीघ्र निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। बाद में, श्री शाह ने अनी गुम्पा का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की।
News On AIR | मई 1, 2026 2:35 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सिक्किम के मंगन जिले स्थित समलिंग चोलिंग मठ में की पूजा-अर्चना