भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चाय बागानों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। श्री शेखावत ने जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में एक जनसभा को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अलीपुरद्वार जिले के सोनारपुर में एक जनसभा में कहा कि विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सरकार बदलेगी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज हुगली जिले के आरामबाग में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण मुद्दे पर हमला किया।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 6:22 अपराह्न | Union Minister Gajendra Singh Shekhawat
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया