अप्रैल 9, 2026 4:55 अपराह्न | Union Minister Dr Jitendra Singh

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने निजी क्षेत्र से अनुसंधान और विकास में अधिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने निजी क्षेत्र से अनुसंधान और विकास में अधिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया है। नई दिल्ली में नीति आयोग की दो रिपोर्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि देश में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए उद्योगों की मजबूत भूमिका बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को निजी कंपनियों के लिए खोला है और अनुसंधान, विकास और नवाचार-आरडीआई फंड जैसी पहल शुरू की है। श्री सिंह ने उद्योगों से इन क्षेत्रों में अधिक निवेश और सहयोग करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसंधान को आसान बनाने के लिए सिस्टम में सुधार जरूरी है, जैसे फंडिंग तक बेहतर पहुंच, कम कागजी प्रक्रिया और वैज्ञानिक कामों में ज्यादा सहयोग। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत में मजबूत वैज्ञानिक प्रतिभा है फिर भी प्रक्रियात्मक देरी और संस्थागत चुनौतियां अनुसंधान परिणामों में बाधा डालती रहती हैं।