अगस्त 17, 2025 5:23 अपराह्न

printer

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह विट्ठलभाई पटेल की शताब्दी पर जारी करेंगे विशेष डाक टिकट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के पहले निर्वाचित केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल की शताब्दी पर विशेष डाक टिकट जारी करेंगे। यह डाक टिकट आगामी अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन में जारी होगा। जिसमें देश भर की विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

इस सम्मेलन में संविधान, लोकतंत्र और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि यह डाक टिकट भारत की संसदीय परंपरा और लोकतंत्र के प्रति श्री पटेल के योगदान को सम्मान देने का प्रतीक होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। यह डाक टिकट संचार मंत्रालय और भारतीय डाक के सहयोग से जारी किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला