अप्रैल 9, 2026 11:36 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ में 1200 मेगावाट की कलाइ-II जलविद्युत परियोजना के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की कलाइ-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को 14 हजार 105 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से 78 महीनों में पूरा किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने कामले, क्रा दाडी और कुरुंग कुमे जिलों में एक हजार 720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। 26 हजार 69 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस परियोजना को 96 महीनों में पूरा किया जाएगा।