अप्रैल 28, 2026 1:26 अपराह्न

printer

महासागर क्षेत्र में सुरक्षा एवं विकास पहल के तहत आईएनएस सुनैना सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा

आईएनएस सुनैना पोत, सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा जो महासागर यानी क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक तथा समग्र प्रगति की परिकल्पना के तहत उसका चौथा बंदरगाह पड़ाव है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर पहुंचने से पहले आईएनएस सुनैना पोत माले, फुकेट और जकार्ता में बंदरगाहों पर भी गया । इस दौरान सिंगापुर में भारतीय उच्‍चायुकत डॉ. शिल्‍पक अम्‍बुले ने जहाज के चालक सदस्‍यों के साथ बातचीत कर समुद्री साझेदारियों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की। यह जहाज कल सिंगापुर से रवाना होगा तथा हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को मजबूत करने तथा सामूहिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के मिशन को जारी रखेगा।