मई 13, 2026 1:00 अपराह्न

printer

सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया

तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। 144 विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया। जबकि 22 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। सदन में सरकार को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया। प्रमुख विपक्षी दल डीएमके ने कार्यवाही के दौरान विधानसभा से वॉकआउट किया। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को सदन में अपना बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी को केवल 108 सीटें ही मिल पाई थीं।