मई 13, 2026 11:59 पूर्वाह्न

printer

एन. रंगासामी ने पुद्दुचेरी के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता एन. रंगासामी ने आज रिकॉर्ड पांचवीं बार पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोक निवास में आयोजित एक समारोह में पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने श्री रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मल्लाडी कृष्ण राव और भाजपा के ए. नमस्सिवयम ने भी समारोह में मंत्री पद की शपथ ली।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. पी. रामलिंगम, अधिकारी और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।