आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच कोलकाता में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। चंडीगढ़ में एक अन्य मैच में शाम साढ़े सात बजे पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा।
कोलकाता को अपनी पहली जीत का इंतजार है और केवल एक अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे है। राजस्थान रॉयल्स के आठ अंक हैं। उसने अभी तक पांच मैचों में से केवल एक मैच गंवाया है।
पंजाब किंग्स पांच मैचों में 9 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स चार अंक के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है।
प्रतियोगिता में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से और डेल्ही कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को 6 विकेट से हराया।