खान मंत्रालय जम्मू कश्मीर में चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी का दूसरा चरण आज से शुरू करेगा। इसके अंतर्गत 12 चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी होगी। ये ब्लॉक अनंतनाग, राजौरी और पुंछ जिलों में है, जिसमें नए ब्लॉक और दूसरी बार नीलाम किए जा रहे ब्लॉक शामिल हैं। यह संसाधनों के अधिकतम उपयोग और उद्योग साझेदारी की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
खान मंत्रालय ने इन ब्लॉकों को संयुक्त राष्ट्र संसाधन वर्गीकरण प्रणाली– के तीन और चार अन्वेषण चरणों के अंतर्गत रखा है। मंत्रालय ने कहा कि ये संसाधन सीमेंट, निर्माण और अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।