मई 1, 2026 2:11 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र भूमि हमें देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान से प्रेरित करती है।

महाराष्ट्र से महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जैसे महान लोगों ने समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कर्मठ और दृढ़ निश्चयी लोग देश के विकास पथ में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

 उपराष्ट्रपति ने कहा कि महाराष्ट्र समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सुधार और गतिशील प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उद्योग, कला, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में भारत के विकास में महाराष्ट्र का योगदान अमूल्य है।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र का सामाजिक जागृति, सांस्कृतिक समृद्धि और सभी क्षेत्रों में नेतृत्व का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि साहित्य, रंगमंच, संगीत और सिनेमा से लेकर उद्योग, शिक्षा, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा तक, राज्य ने भारत के विकास में अमिट योगदान दिया है। श्री मोदी ने महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति और यहां की जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना व्यक्त की।