मई 14, 2026 11:37 पूर्वाह्न

printer

भारत-अफ्रीका सहयोग का अगला चरण उच्च मूल्य उत्पादों और एकीकृत आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्मित होगा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्यो‍ग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कृषि, डिजिटल अवसंरचना, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और स्‍वच्‍छ ऊर्जा से लेकर विनिर्माण और प्रौद्योगिकी भागीदारी के बाद अब भारत-अफ्रीका सहयोग का अगला चरण उच्‍च मूल्‍य उत्‍पादों और एकीकृत आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्मित होगा। कल नई दिल्‍ली में भारत-अफ्रीका कारोबारी संवाद और प्रदर्शनी तथा भारत-अफ्रीका शिखर सम्‍मेलन से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में श्री गोयल ने कहा कि भारत और अफ्रीका मिलकर विकासशील और अल्‍प विकसित देशों के लिए अधिक समावेशी, मजबूत और नवाचार संचालित भविष्‍य को आकार दे सकते हैं। श्री गोयल ने कहा कि चौथे भारत-अफ्रीका शिखर सम्‍मेलन के साथ 29 से 31 मई को नई दिल्‍ली में आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका कारोबारी संवाद और प्रदर्शनी को लेकर वे काफी उत्‍सुक हैं।