अप्रैल 26, 2026 1:43 अपराह्न

printer

एनसीबी ने मणिपुर के चुराचांदपुर से ₹11 करोड़ की हेरोइन के 474 साबुन केस जब्त किए

स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो (एनसीबी) ने असम राइफल्‍स और मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर मणिपुर के चुराचांदपुर में, अवैध मादक पदार्थ बाजार से हेरोइन के 474 साबुन केस जब्त किए हैं। इनकी कीमत 11 करोड़ रूपए बताई जाती है। म्‍यामां से हासिल की गई यह प्रतिबंधित सामग्री चौपहिया वाहन में छिपाई गई थी। यह सामग्री हासिल करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीमा-पार मादक पदार्थ तस्‍करी को देखते हुए एनसीबी ने मणिपुर में अभियान तेज़ कर दिया है। लोगों से मादक पदार्थों की जानकारी हेल्‍पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की गई है।