अप्रैल 26, 2026 9:20 पूर्वाह्न

printer

राजमाता अहिल्‍या बाई होल्‍कर जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा ले रही है महाराष्‍ट्र सरकार: मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार अपने विकास एजेंडा को आकार देने के लिए जल संरक्षण और ग्रामीण सुधार जैसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्र में राजमाता अहिल्‍या बाई होल्‍कर जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा ले रही है।

अहिल्‍या देवी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में “गोदा से नर्मदा” की यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर  श्री फडणवीस ने कहा कि विरासत को संरक्षित रखना और विकास को बढ़ावा देने का कार्य एक साथ होना चाहिए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मल्‍हारराव होल्‍कर के निधन के बाद अहिल्‍या देवी ने काफी युवावस्‍था में अपने राज्‍य का उत्‍तरदायित्‍व संभाला था और इसे पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाया था। अहिल्‍या देवी होल्‍कर का शासन प्रमुख धार्मिक स्‍थलों और सार्वजनिक ढांचों के पुनर्निमाण द्वारा चिन्‍हि्त किया गया। श्री फडणवीस ने कहा कि जब मुगलों के आक्रमण से त्रयंबकेश्‍वर, सोमनाथ, रामेश्‍वर और काशी विश्‍वनाथ जैसे पूजा स्‍थलों को नुकसान पहुंचाया गया, तब ऐसे में अहिल्‍या बाई ने पूरे साहस और प्रतिबद्धता के साथ इन स्‍थलों का पुनर्निर्माण करवाया।