अप्रैल 27, 2026 2:33 अपराह्न

printer

राज्यसभा के सभापति की मंज़ूरी के बाद भाजपा के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हुई

राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर कुल 113 हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी से दलबदल करने वाले सात सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है। इन सांसदों में राघव चड्ढा, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह शामिल हैं। विलय के बाद सदन में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या घटकर तीन रह गई है।

श्री रिजिजू ने भाजपा में इन सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।