मई 14, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने चीनी, खांड और परिष्कृत चीनी के निर्यात पर सितंबर 2026 तक रोक लगाई

सरकार ने सितंबर 2026 या अगले आदेश तक चीनी सहित खांड, सफेद चीनी और परिष्कृत चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, चीनी निर्यात नीति को प्रतिबंधित से निषिद्ध कर दिया गया है। यह प्रतिबंध यूरोपीय संघ और अमेरिका को सीएक्सएल तथा टीआरक्यू कोटा, अग्रिम प्राधिकरण योजना और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्यात की जा रही चीनी पर लागू नहीं होगा। निर्यात प्रक्रिया में पहले से मौजूद खेपों को भी छूट दी गई है।