अप्रैल 21, 2026 6:41 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भरोसा जताया है कि  निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से भयमुक्त, हिंसामुक्त और दबावमुक्त होगी।

साथ ही यह भी कहा कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त संस्थाओं के किसी भी कर्मचारी को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने नहीं दिया जाएगा। राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।