सरकार ने किसानों के लाभ और घरेलू बाजारों की स्थिरता के लिए अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय उत्पादन अनुमानों, स्टॉक की उपलब्धता और मूल्य रुझानों की समीक्षा के बाद लिया गया है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि रबी 2026 में गेहूं की बुवाई बढ़कर 334 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है। पिछले वर्ष बुवाई 328 लाख हेक्टेयर थी। सरकार ने कहा है कि देश में गेहूं का उत्पादन और भंडार पर्याप्त है, जिससे आपूर्ति की स्थिति मजबूत बनी हुई है।