अप्रैल 21, 2026 8:24 पूर्वाह्न

printer

इस सप्ताह वॉशिंगटन का दौरा करेगा भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल

भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन का दौरा करेगा। भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने इस दौरे को द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने अमरीका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए श्री गोयल ने कहा कि सरकार उस प्रक्रिया पर काम कर रही है जिसके अंतर्गत भारत को अमरीका के बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक पहुंच प्राप्त होगी।