मई 18, 2026 12:57 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी। वहीं मतदान 18 जून को होगा। मतगणना 22 जून को होगी। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।