दिल्ली पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने आज छात्राओं के लिए आत्मरक्षा सत्र का आयोजन किया। यह सत्र मयूर विहार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 27 स्थित सरकारी बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।
इस सत्र में लगभग दो सौ दस छात्राओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य युवा छात्राओं में आत्मनिर्भरता और सतर्कता को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकें, परिस्थितिजन्य जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले कौशल सीखे।